रंग बताते हैं पर्सनैलिटी
प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग रंग पसंद होते हैं, कोई गाढ़ा रंग पसंद करता है तो किसी को हल्के रंग ज्यादा अपील करते हैं। हर रंग अपने आप में खूबसूरत होता है और उन्हें पसंद करने वाला व्यक्ति भी कुछ खास होता है। चलिए आपको बताते हैं क्या खासियत होती हैं उनके भीतर।
लाल रंग
अगर आपका पसंदीदा रंग लाल है तो इसका अर्थ है कि आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय और ऊर्जावान हैं। आपके भीतर हिम्मत, शक्ति, साहस और हौसले की कोई कमी नहीं है। ऐसे लोग अपने ध्येय को स्पष्ट रखते हैं और उसे हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन लाल रंग को पसंद करने वालों के भीतर सबसे नकारात्मक चीज होती है उनका क्रोध। अगर उन्हें लग जाए कि संबंधित व्यक्ति उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है तो वह व्यक्ति उनके क्रोध से नहीं बच सकता। इनके भीतर धैर्य की भी बहुत कमी होती है।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग के चाहने वाले भीतरी तौर पर बहुत कोमल होते हैं। उन्हें अच्छा लगता है कि कोई उनसे प्यार करे, उन्हें अपना समझे, उनकी जरूरतों को पूरा करे। ये लोग दोस्ताना और संवेदनशील होने के साथ-साथ दूसरों का बहुत ध्यान रखते हैं। इनके भीतर मातृत्व का गुण होता है, ये अपने निकट लोगों को सुरक्षित देखना चाहते हैं। आपके शर्मीले और जल्दी ना घुलने वाले स्वभाव को लोग आपकी कमजोरी समझ सकते हैं। गुलाबी रंग को पसंद करने वालों के अंदर परिपक्वता की भी कमी रहती है।
सफेद रंग
बहुत सिंपल, साधारण और साफ-सुधरी जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं सफेद रंग को पसंद करने वाले लोग। इनके भीतर आत्मनियंत्रण और आत्मवविश्वास का गुण भी नैसर्गिक रूप से विद्यमान रहता है। अगर आप भी सफेद रंग पसंद करते हैं तो यह बात आप समझते होंगे कि आप अन्य लोगों की कितनी आलोचना करते हैं। आपको अकेला रहना, भीड़-भाड़ से दूर रहना पसंद है, साथ ही आप बहुत ज्यादा मूडी भी कहे जा सकते हैं।
काला रंग
जिन लोगों को काला रंग पसंद होता है उन्हें अपने मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से बहुत लगाव होता है। उन्हें दूसरों की तुलना में ताकतवर और स्वतंत्र रहना पसंद है। अपनी गरिमा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ आप पसंद नहीं करते इसलिए लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं। दूसरों से दूरी रखने जैसे स्वभाव की वजह से कभी-कभार आप अकेले भी रह जाते हैं, लेकिन फिर भी आप खुद को असहाय या निराश नहीं होने देते।
ग्रे रंग
काले और सफेद रंग का मिश्रण होने की वजह से आपके भीतर दोनों रंग के लोगों की विशेषताएं मौजूद हैं। आप जिन्दगी को लेकर ना तो बहुत गंभीर हैं और ना ही बहुत लचर, इसलिए आप परेशानियों या खुशी के लम्हों को ज्यादा संजीदगी से नहीं लेते। जीवन में संतुलन और स्थिरता बनाए रखने के लिए आप कई बार समझौते कर लेते हैं। आप लोगों के बीच कभी भी आकर्षण का केन्द्र नहीं बनना चाहते। आप किसी से लगाव नहीं रखते और ना ही किसी से बैर रखते हैं, इसलिए आप एक बढ़िया आलोचक हो सकते हैं। इसके अलावा आपके भीतर की सब्से नकारात्मक बात है आपका सही समय पर सही निर्णय ना ले पाने की आदत।
भूरा रंग
अगर आपका फेवरेट रंग भूरा है तो यह दर्शाता है कि आप बहुत ईमानदार और जमीन से जुड़े रहने वाले इंसान हैं। आपके अंदर कर्तव्यपरायणता और जिम्मेदारियों का भाव कूट-कूटकर भरा है। आप अपने परिवार के लिए ही जीते हैं। आपको क्रोध में आना बिल्कुल पसंद नहीं है, ये आदत कभी-कभार आपको कमजोर भी साबित करती है। आपको अपने द्वारा बनाए गए सेफ जोन से बाहर जाना सही नहीं लगता।
पर्पल या बैंगनी
बहुत कम लोगों को बैंगनी रंग पसंद होता है लेकिन जिन्हें पसंद होता है वे अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं। काफी संवेदनशील और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले ये लोग स्वतंत्र विचारधारा वाले होते हैं, इसलिए अपने जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप ज्यादा बर्दाश्त नहीं करते। दूसरों के लिए सोचते-सोचते कई बार आप अव्यवहारिक भी हो जाते हैं, ये आपके परिवार के लिए कभी-कभी नुकसानदेह हो जाता है। आप समय का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते जिसके चलते आप हर समय देरी ही करते हैं।
हरा रंग
बेहद व्यवहारिक और जमीन से जुड़े इंसान कहे जा सकते हैं आप, अगर आपका फेवरेट रंग हरा है। आप कुछ भी बिना सोचे-समझे नहीं करते और कुछ भी कहने से पहले कई बार सोचते हैं। आपका जीवन एक खुली किताब कहा जा सकता है। आपकी नैतिकता आसमान छूती है और आप अपने इन सभी गुणों को अच्छी तरह समझते हैं। आपको बहस करना और जीतना बहुत पसंद है, आप बहुत जल्दी किसी से हार नहीं मानते। आप सेफ साइड होकर रहते हैं, किसी भी प्रकार का जोखिम लेना आपको पसंद नही।
नीला रंग
Blue colour: आप बहुत ही रूढ़िवादी विचारधारा वाले लोग हैं। आप किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास तब तक नहीं करते जब तक कि आप उसे अच्छी तरह जान नहीं जाते। आप अपनी जिम्मेदारियों का पालन संजीदगी से करते हैं। आप बेहद शांतिप्रिय कहे जा सकते हैं।आप हर छोटी चीज को बहुत बड़ी परेशानी समझ लेते हैं। छोटी से छोटी बात भी आपके लिए चिंता का विषय बन जाती है। ऐसा कहा जा सकता है कि चिंता करना आपकी फेवरेट हॉबी है।
येलो रंग
आप मस्ती-मजाक को अपना जीवन समझते हैं और ऐसे ही दोस्तों की संगत में रहना चाहते हैं जो फन लविंग और खुशमिजाज हों। आप बिना सोचे-समझे निर्णय लेते हैं या किसी भी नतीजे पर पहुंच जाते हैं। आप हर समय कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं। लाइफ के प्रति आपका ढीला-ढाला रवैया कभी-कभार आपके लिए नुकसानदेह भी साबित हो जाता है, लेकिन इससे भी आपको फर्क नहीं पड़ता। आप आलसी हैं इसलिए ज्यादा काम करना आपको पसंद नहीं।
______________________________________________________________________
मृत्यु पूर्वाभास के अद्भुत लक्षण, हिन्दू पुराणों में उल्लिखित इन तरीकों से जान सकते हैं मौत की तारीख
1. मान्यताओं के अनुसार जब व्यक्ति के चेहरे का रंग पीला, सफेद या हल्का लाल पड़ने लगता है तो ये इस बात का लक्षण है कि 6 महीने के भीतर उसकी मौत निश्चित है।
2. सामान्य तौर पर जब हम तेल या पानी में झांकते हैं तो हमें उसमें अपना अक्स नजर आने लगता है लेकिन जिस व्यक्ति की मौत नजदीक है उसे वह अक्स नजर नहीं आता।
3. पानी और तेल के साथ-साथ शीशे और धूप में भी उसकी परछाई उसका साथ छोड़ जाती है। इसका अर्थ है आगामी 6 महीनों के भीतर उसकी आत्मा उसका शरीर त्याग देगी।
4. मौत से कुछ समय पहले व्यक्ति को सब चीज काली नजर आने लगती है। वह रंगों के बीच अंतर करना बंद कर देता है, उसे सब कुछ काला ही नजर आने लगता है।
5. वैसे इस लक्षण को पुख्ता तौर पर मान्य नहीं कहा जा सकता लेकिन ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति का बायां हाथ लगातार एक सप्ताह तक फड़कता रहता है तो यह इस बात को सिद्ध करता है कि एक माह के भीतर उस व्यक्ति की मौत हो जाएगी।
6. मनुष्य के पास पांच सेंस ऑर्गन अर्थात इन्द्रियां (Ear, Nose, Eyes, Toung, Hand) होती हैं लेकिन अगर धीरे-धीरे उन इन्द्रियों में कड़ापन आने लगे तो यह उस व्यक्ति की मौत को स्पष्ट करता है।
7. समय जैसे-जैसे बीतता है वह व्यक्ति अपनी नाक को नहीं देख पाता। सामान्य तौर पर धुंधला ही सही लेकिन हम अपनी नाक को देख सकते हैं लेकिन जिस व्यक्ति की मौत होने वाली होती है उसकी आंखें ऊपर की ओर मुड़ने लगती हैं जिसकी वजह से वह अपनी नाक नहीं देख पाता।
8. सामान्य व्यक्ति सूरज, चांद और आग में से निकलने वाली रोशनी देख लेता है लेकिन जिस व्यक्ति की मौत होने वाली हो वह या तो इन सब की रोशनी को नहीं महसूस कर पाता या फिर ये सब उसे लाल रंग का नजर आता है।
9. जिस व्यक्ति की मौत कुछ ही घंटों में होने वाली होती है उसे चांद में दरार या खंडित चांद नजर आता है।
10. जब हम अपने दोनों कान अपने हाथों से बंद कर लेते हैं तो हमें एक अजीब सा शोर सुनाई देता है लेकिन जिस व्यक्ति की मौत होने वाली हो उसके साथ ऐसा नहीं होता क्योंकि जब वो अपने कान बंद करता है तो उसके लिए सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा होता है।
11. जिस इंसान की मृत्यु नजदीक होती है उसे हर समय अपने मृत परिजनों के साथ होने का एहसास होता है। यह एहसास इतना गहरा होता है कि उसे ये लगता है कि वह उन्हीं के साथ रह रहा है।
12. मौत के 2-3 दिन रह जाने पर उस व्यक्ति को अपने साथ हर समय एक साये के होने का एहसास होता है।
13. जीभ का सूजना और मसूड़ों में से पस के निकलने को भी मृत्यु का एक बड़ा लक्षण माना जाता है।
14. आसमान में चमकने वाले करोड़ो तारों के बीच एक ध्रुव तारा भी मौजूद होता है, जिसे ना देख पाने वाले की 6 महीने के भीतर मौत होने की संभावना रहती है।
15. मौत से कुछ समय पहले व्यक्ति के शरीर में से एक अजीब सी गंध आने लगती है। यह गंध किस तरह की होती है यह कभी स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन मृत्यु गंध नाम से जाने जानी वाली यह गंध एक विशिष्ट प्रकार की होती है।
16. सपने में उल्लू या एक उजड़े हुए गांव को देखने का अर्थ है कि उस व्यक्ति की मौत नजदीक है।
17. जब किसी व्यक्ति को हर जगह आग का भ्रम होने लगता है तो इसका अर्थ स्पष्ट है कि उसकी मौत निकट है।
18. हम जब शीशा देखते हैं तो हमें अपना ही चेहरा नजर आता है लेकिन अगर किसी को अपने अलावा किसी और का चेहरा नजर आने लगे तो यह 24 घंटों के भीतर उसकी मौत का संकेत देता है।

No comments:
Post a Comment